फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Case of attempted murder registered in robbery of artisan

Firozabad News: कारीगर से लूटपाट में हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Tue, 02 Sep 2025 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 02 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Case of attempted murder registered in robbery of artisan
शिकोहाबाद। स्वर्ण कारीगर की दुकान पर हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह केस कारीगर के साथी की तहरीर पर थाना शिकोहाबाद में तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस इस लूटकांड में शामिल तीनों आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिशें दे रही है।
विज्ञापन


रविवार शाम साढ़े छह बजे करीब शहर के बड़ा बाजार स्थित श्रीराम ज्वैलर्स की दुकान पर स्वर्ण कारीगर सुरेश ओझा पर बाइक सवार बदमाशों ने दुकान में घुसकर हमला किया था। इस हमले में सुरेश गंभीर घायल हुआ था। घायल कारीगर ने पुलिस को बताया था कि हमला करने वाले दो बदमाशों ने उसको घायल करने के बाद दुकान पर सोने की चेन बनाने के लिए रखा हुआ लगभग 200-250 ग्राम सोना लूट लिया था। जिसे लेकर बदमाश फरार हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में घायल कारीगर की तहरीर पर दुकान पर जंजीर बनवाने आए सिरसांज के अमन एवं उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि यह घटना लूट नहीं, बल्कि पुराने लेनदेन से संबंधित प्रतीत हो रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि अभी सीसीटीवी कैमरों के पासवर्ड को खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। उसके खुलने के साथ ही इस बात का खुलासा हो जाएगा कि सोना गया भी है या नहीं। अभी आरोपी घर से फरार हैं। इन लोगों का लेनदेन का विवाद प्रारंभिक जांच में सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed