फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news crocodile attacked sathu

Firozabad News: साधु को नहर में खींच ले गया मगरमच्छ, मौत

Fri, 21 Aug 2026 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
firozabad news crocodile attacked sathu
शिकोहाबादफोटो-204-मृतक महात्मा हरिशंकर का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
शिकोहाबाद। भूड़ा नहर के पास बुधवार सुबह शौच के लिए गए एका के गांव यदुमपुर उबराई निवासी साधु हरिशंकर (58) पर हमला कर एक मगरमच्छ उन्हें पानी में खींच ले गया। वह मगरमच्छ की पकड़ से छूट नहीं सके और उनकी माैत हो गई। तलाश के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है। वन विभाग की टीमें मगरमच्छ की तलाश में सर्च अभियान चला रहीं हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ ने साधु के पैर को जबड़े से पकड़कर गहरे पानी में खींच लिया। जब काफी देर तक वह नहीं लौटे तो एका थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने नहर में तलाशी अभियान चलाया। बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे शिकोहाबाद में भूड़ा नहर स्थित छीछामई पुल के पास शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


वर्जन

हरिशंकर पर बुधवार को एका थाना क्षेत्र में नहर किनारे मगरमच्छ ने हमला किया था, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उनका शव बहकर शिकोहाबाद क्षेत्र की भूड़ा नहर में आया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शेखर सेंगर, सीओ शिकोहाबाद

-----

नहर के किनारे गांवों में मगरमच्छ की दहशत

फिरोजाबाद। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ की तलाश शुरू कर दी है। मगरमच्छ के नहर में होेने की जानकारी के बाद दर्जनों गांवों के निवासियों में दहशत है। वन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय वनकर्मियों और रेस्क्यू टीमों को अलर्ट कर दिया है। वन विभाग की टीम भूड़ा नहर, छीछामई पुल और उससे जुड़ी नहर की शाखाओं व आसपास के जलभराव वाले इलाकों में मगरमच्छ की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हैं। ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ नहर किनारे जा रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि नहर या बंबों के किनारे अकेले न जाएं, विशेषकर तड़के और देर शाम के समय जलाशयों के पास जाने से बचें। बच्चों और मवेशियों को पानी से दूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed