फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   SP leader Swami Prasad Maurya said in Mainpuri unemployed are not getting jobs in BJP government

मैनपुरी पहुंचे सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य: बोले- BJP सरकार में चरम पर महंगाई, बेरोजगार को नहीं मिल रही नौकरी

Sun, 13 Aug 2023 09:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Aug 2023 09:02 PM IST
सार

मैनपुरी पहुंचे सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि BJP सरकार में महंगाई चरम पर है। बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिल रही है। 

विज्ञापन
SP leader Swami Prasad Maurya said in Mainpuri unemployed are not getting jobs in BJP government
मैनपुरी पहुंचे सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य: बोले- BJP सरकार में चरम पर महंगाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्र्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे। यहां उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगार को नौकरी नहीं मिल रही है। महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। छुट्टा गोवंश से किसान सहित आम आदमी परेशान है। जीएसटी को ईडी के दायरे में लाकर सरकार ने लघु और मध्यम वर्गीय व्यापारियों को तबाही की आग में झोंक दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार और नौकरी देने में विफल रही है। बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती जा रही है। खुले में घूम रहे छुट्टा गोवंश के हमलों से लोगों की मौत हो रही है। सरकार ने अभी तक कोई भी व्यवस्था नहीं की है। डीजल 56 रुपये से 100 रुपया, पेट्रोल 65 रुपया से 100 रुपया, गैस सिलिंडर 250 रुपया से 1200 रुपया तक पहुंच गया है। प्रदेश और देश में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से विफल हुई है। आने वाले समय में जनता मोदी सरकार को जवाब देगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- होटल में इस हाल में मिले युवक-युवतियां: हाथ जोड़े कोई पड़ा पैरों से, लड़कियों को शर्त पर जाने दिया; फंसे लड़के

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने पांच किलो चावल देकर सरकार ने जनता को गरीब बना दिया है। सरकार को शिक्षा की भी कोई चिंता नहीं है। भाजपा की सरकार बनवाने वाले व्यापारी वर्ग को जीएसटी को ईडी के दायरे में लाने से नुकसान हुआ है। मणिपुर और नूंह हरियाणा की घटनाओं पर सरकार चुप्पी साधे हुए है। सरकार सरकारी संपत्तियों को बेचने में लगी हुई है। 

यह भी पढ़ेंः- Mathura: जहरखुरानी गैंग का शातिर बदमाश गिरफ्तार, यमुना एक्सप्रेसवे पर वारदात को देते थे अंजाम

कहा कि 2024 में भाजपा की सरकार आने वाली नहीं है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व विधायक राजू यादव, विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, महाराज सिंह शाक्य, कार्यक्रम संयोजक शोभित शाक्य, नेमसिंह यादव, रामवीर शाक्य, श्याम सिंह प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed