फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   case has been filed against three people in Firozabad in case of sex change of teenager

Firozabad News: किशोर के लिंग परिवर्तन के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

Sat, 21 Sep 2024 06:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 06:27 PM IST
सार

सुहागगरी में किशोर के लिंग परिवर्तन के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
case has been filed against three people in Firozabad in case of sex change of teenager
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद में किशोर का लिंग बदलवाने के मामले में पीड़ित की मां ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


जसराना थाना के एक गांव निवासी महिला ने तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसका 17 वर्षीय बेटे को मोहल्ला बेलमपुरी निवासी किन्नर रेशमा बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। इसके बाद उसे बेहोश कर जसवन्तनगर ले गया। वहां उसने अपने साथी किन्नर मनीषा के साथ बेहोशी की हालत में किशोर का किसी झोलाछाप डॉ बबलू की मदद से लिंग परिवर्तन करा दिया। 
विज्ञापन


किशोर को दो दिन तक होश नहीं आया। इसके बाद उसे किन्नर मनीषा ने अपने घर पर रखा। 19 सितंबर को किशोर को शिकोहाबाद में छोड़ दिया। कहा कि लिंग परिवर्तन के बारे में वह किसी को नहीं बताएं। घर आने के बाद जब किशोर ने यह बात परिजनों को बताई। जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों से बात की गई। लिंग परिवर्तन के बारे में बताया। किशोर की मां ने कहा कि उसके बच्चे की जिंदगी को किन्नर रेशमा ने बर्बाद कर दी है। मामले में किन्नर रेशमा जसराना, किन्नर मनीषा जसवंतनगर और झोलाछाप बबलू के खिलाफ तहरीर देकर अभियोग दर्ज कराया है। 


थाना प्रभारी अंजीश कुमार ने बताया कि किशोर के लिंग परिवर्तन की जानकारी मिलते ही युवक की मां की तहरीर पर किन्नर रेशमा, मनीषा और डॉ. बबलू पर अभियोग दर्ज कराया है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। जबकि किन्नर रेशमा बताया कि वह निर्दोष है, उसने ऐसा कोई कार्य नहीं किया। मां बेटे मिलकर उसे फंसाना चाहते है। वह पहले से कहीं और रह रहा है। पिछले एक साल से वह जसराना में मेरे पास नहीं रह रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed