{"_id":"666f3ad04443d7a9ac04a3a4","slug":"case-filed-for-accident-on-expressway-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-126884-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे का मुकदमा दर्ज
Mon, 17 Jun 2024 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे का मुकदमा दर्ज
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। 11 दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल हुई महिला के पुत्र ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दिल्ली के सरिता विहार मदनपुर खादर, राधा-कृष्णा मंदिर, चौहान मोहल्ला निवासी सचिन चौहान की मां कांती देवी 5 मई को सुबह अयोध्या से बस से दिल्ली आ रही थीं। एक्सप्रेस-वे पर थाना नगला खंगर क्षेत्र के किमी. संख्या 61 के समीप पहुंचने पर चालक ने बस को कुछ समय विश्राम के लिए रोक दिया था। सचिन के अनुसार उसकी मां बस के पीछे खड़ी हुई थी। तभी पीछे से तेजगति से आ रहे ट्रक ने उसकी मां को टक्कर मार दी। दिल्ली में उपचार चल रहा है। घायल महिला के बेटे ने ट्रक चालक के खिलाफ थाना नगला खंगर में मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद