फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Case filed

अस्पताल में महिला की मौत के मामले में दो केस दर्ज

Tue, 13 Sep 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:49 PM IST
सार

छह सितंबर को स्टेशन रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में महिला की डिलीवरी के 24 घंटे बाद हालत बिगड़ने से मौत हो गई।इस मामले में पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं।अस्पताल की डॉ. प्रिया यादव की तहरीर पर महिला के साथ आए तीमारदारों के खिलाफ बलवा और तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Case filed

विस्तार

शिकोहाबाद। छह सितंबर को स्टेशन रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में महिला की डिलीवरी के 24 घंटे बाद हालत बिगड़ने से मौत हो गई। इससे नाराज घरवालों ने अस्पताल में हंगामा किया और तोड़फोड़ कर स्टेशन रोड जाम कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस दोनों मुकदमों में जांच कर रही है। सिरसागंज के गांव पिड़सरा निवासी सुनीता को परिवारीजन प्रसव के लिए स्टेशन रोड स्थित विवेक प्रिया अस्पताल में लाए। यहां प्रसव के बाद उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और अस्पताल में तोड़फोड़ की। स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया। इस मामले में डीएम ने भी चार सदस्यीय टीम को जांच करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने पीड़ित अजय कुमार की तहरीर पर अस्पताल के दो चिकित्सकों के खिलाफ उपचार में लापरवाही करते हुए महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अस्पताल की डॉ. प्रिया यादव की तहरीर पर महिला के साथ आए तीमारदारों के खिलाफ बलवा और तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि अजय की तहरीर पर डॉ. विवेक यादव और डॉ. प्रिया यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है, जबकि डॉ. प्रिया यादव की तहरीर पर हरिओम, अजय, अंशुल, डॉ. देवेश यादव, देवेश के भाई, विकास डीलर के अलावा 20 लोग अज्ञात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed