फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Case filed

जलेसर रोड जाम करने वालों के खिलाफ केस

Fri, 27 May 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Case filed
जलेसर रोड जाम करने वालों के खिलाफ केस
विज्ञापन

- उपनिरीक्षक की तहरीर पर 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने की है कार्रवाई
- दोषियों को चिह्नित करने में जुटी पुलिस, भेजे जाएंगे जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जलेसर मार्ग स्थित कांशीराम कॉलोनी के बाहर बृहस्पतिवार को जाम लगाने वाली महिलाओं व पुरुषों के खिलाफ नारखी पुलिस ने उपनिरीक्षक की तहरीर पर 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जाम की पुलिस ने वीडियोग्राफी भी की थी। पुलिस आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

तीन करोड़ के विद्युत बिल बकाया होने पर विद्युत निगम की टीम ने बुधवार देर शाम जलेसर रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी की विद्युत कनेक्शन काट दिए गए थे। आक्रोशित लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह कांशीराम कॉलोनी के बाहर जलेसर रोड पर जाम लगा दिया था। इससे यातायात व्यवस्था बाधित हो गई थी। सूचना पर विद्युत विभाग के अफसरों के साथ एसडीएम सदर और नारखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया। वहीं देर रात नारखी थाना पुलिस ने उपनिरीक्षक अरुण कुमार त्यागी की तहरीर पर 50-60 अज्ञात महिलाएं और पुरुषों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस बीच पुलिस ने मौके की वीडियोग्राफी भी कराई थी। थानाध्यक्ष नारखी उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि जलेसर रोड कांशीराम कॉलोनी के बाहर जाम लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जाम लगाने वालों को चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed