फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Case filed against two Gram Panchayat officials and a woman

Firozabad News: दो ग्राम पंचायत अधिकारियों समेत महिला के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 23 Aug 2025 05:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 23 Aug 2025 05:06 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two Gram Panchayat officials and a woman
सांकेतिक 
- कोर्ट के आदेश पर पीड़ित ने नगला खंगर में दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। अनुचित लाभ पाने के उद्देश्य से महिला ने तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी के साथ साठगांठ कर फर्जी परिवार रजिस्टर की नकल न्यायालय में दाखिल कर दी है। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर थाना नगला खंगर में दो ग्राम पंचायत अधिकारियों समेत एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


नगला खंगर क्षेत्र के गांव लोहरई निवसी ऋषिकांत ने न्यायालय के आदेश पर थाना नगला खंगर में जो रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसमें आरोप लगाया है कि उसके खिलाफ कुछ दिनों पूर्व सरला देवी निवासी 258/12 शंभू नगर शिकोहाबाद हाल निवासी मैन रोड माता वाली गली सिरसागंज फिरोजाबाद ने एक वाद परिवार न्यायालय में प्रस्तुत किया है, जोकि विचाराधीन है। आरोप है कि सरला देवी ने दो परिवार रजिस्टर की नकल दाखिल की है। एक नकल ग्राम पंचायत लोहरई के तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत विकास अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने तथा दूसरी नकल ग्राम पंचायत लोहरई के वर्तमान सचिव ग्राम विकास अधिकारी विवेक कुमार के द्वारा तैयार की गई है। दोनों ही नकल महिला ने दोनों ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ साठगांठ करके तैयार कराई है। दोनों नकल में काफी भिन्नता है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर नगला खंगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed