{"_id":"635d6f2ab6dcdf332e77ee95","slug":"case-filed-against-six-accused-who-threatened-rape-victim-and-family-firozabad-news-agr5516384135","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता व परिवार को धमकी देने वाले छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता व परिवार को धमकी देने वाले छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुकदमा वापस लेने के लिए दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिजन को बंधक बनाकर डराने और धमकाने के मामले में रामगढ़ पुलिस ने छह लोगों को नामजद करते हुए दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की है।
पीड़िता का कहना है कि वह मूलरूप से सिरसागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। गांव के ही कुछ लोगों ने उसका यौन शोषण करते हुए ननद के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसका मुकदमा सिरसागंज थाने में दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी मुकदमा वापस लेने को दबाव बनाने लगे।
इस पर पीड़िता परिवार के साथ रामगढ़ थाना क्षेत्र में आकर रहने लगी। पीड़िता का कहना है कि 28 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे आरोपी आमिर खां, नसीर खां, उस्मान खां, रहीस खां, नवी आलम, रहमान खां दो अन्य व्यक्तियों के साथ उसके घर आए।
विज्ञापन
हथियारों के बल पर परिजन को बंधक बनाकर मुकदमा वापस लेने और समझौते के लिए दबाव बनाने लगे। पीड़िता का कहना है कि रामगढ़ पुलिस को तहरीर दी गई थी। लेकिन पुलिस का कहना था कि मामला सिरसागंज में दर्ज है। जिसके चलते रामगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इस पर पीड़िता ने न्यायालय में गुहार लगाई। रामगढ़ थानाध्यक्ष हरर्वेंद्र मिश्रा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।