फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Case filed against seven including two junior engineers and three policemen

Firozabad News: दो अवर अभियंता, तीन पुलिसकर्मी समेत सात पर मुकदमा

Thu, 31 Aug 2023 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 31 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Case filed against seven including two junior engineers and three policemen
फिरोजाबाद। बिजली चेकिंग के नाम पर जबरन घर में घुसने एवं वृद्वा को धमकाने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर थाना मक्खनपुर पुलिस ने बिजली विभाग और विजिलेंस टीम के दो अवर अभियंता सहित सात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटना 24 जुलाई को दोपहर की है। सुभाष चंद्र (68) निवासी किशनपुर अरमरा जट्ट थाना मक्खनपुर के निवासी हैं। परिवार में सुभाष चंद्र के अलावा उनकी 65 वर्षीय पत्नी अकेले रहते हैं। घटना वाले दिन बिजली विभाग की विजिलेंस टीम के सदस्य व तीन पुलिसकर्मी एवं सहित दो संविदाकर्मी अचानक घर के मुख्य द्वार की कुंडी खोलकर अंदर दाखिल हो गए। शिकायतकर्ता के अनुसार टीम ने जबरन पूरे घर व छत पर आदि पर घूमकर वीडियो व फोटोग्राफी की।
विज्ञापन

विरोध करने पर घर में अकेली वृद्ध महिला के साथ अभद्रता की। पीड़ित द्वारा घटना की शिकायत एमडी दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड आगरा से भी की, लेकिन सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया। सुभाष चंद्र के शिकायती पत्र के आधार पर थाना मक्खनपुर पुलिस ने अवर अभियंता (मीटर) शिकोहाबाद वाजिद अली, अवर अभियंता विजिलेंस, तीन अज्ञात पुलिसकर्मी और दो अज्ञात संविदाकर्मियों के विरुद्ध जबरन घर में घुसने, महिला के साथ अभद्रता करने आदि की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed