फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Case filed against lover for assault and harassment

Firozabad News: प्रेमी के खिलाफ मारपीट और उत्पीड़न का केस दर्ज

Thu, 11 May 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 11 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Case filed against lover for assault and harassment
प्रेमी के खिलाफ मारपीट और उत्पीड़न का केस दर्ज
विज्ञापन

उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली युवती का मेडिकल कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। गैर समुदाय के युवक के साथ रह रही आगरा की निवासी युवती का बृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने सरकारी ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सीय परीक्षण कराया। थाना पुलिस ने युवती की तहरीर पर उसके प्रेमी के विरूद्ध मारपीट और घरेलू उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।

बुधवार को थाना दक्षिण क्षेत्रांर्गत मोहल्ला कोटला स्थित एक मकान में रहने वाली युवती को हिंदूवादी संगठनों के जरिए गैर समुदाय के युवक के चंगुल से मुक्त कराया गया था। करीब तीन माह से कोटला मोहल्ला स्थित किराए के मकान में रहने वाली युवती ने गैर समुुदाय के अपने प्रेमी पर मारपीट करने एवं दोस्तों से मेलजोल बढ़ाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। वहीं युवती द्वारा दी गई तहरीर पर थाना दक्षिण पुलिस ने अपनी ओर से विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को युवती का सरकारी ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सीय परीक्षण कराया। एसओ दक्षिण राजेश पांडेय का कहना है कि युवती की तहरीर पर युवक के विरूद्व मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। फिलहाल युवती को पुलिस अभिरक्षा में महिला थाने पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed