फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Case filed against BJP councilor who commented on Municipal Commissioner

Firozabad News: नगर आयुक्त पर टिप्पणी करने वाले भाजपा पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 25 Dec 2023 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 25 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Case filed against BJP councilor who commented on Municipal Commissioner
फिरोजाबाद। भाजपा पार्षद देशदीपक यादव को सोशल मीडिया पर नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। इस मामले में नगरीय प्रवर्तन दल के उप प्रभारी अशोक कुमार ने एससीएसटी एक्ट एवं आईटी एक्ट के तहत थाना उत्तर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके साथ ही प्रवर्तन दल ने पॉलिथीन सहित अन्य अभियानों का विरोध करने और सरकारी कर्मचारी को धमकाने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन


नगरीय प्रवर्तन दल के उप प्रभारी अशोक कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि नगर निगम के वार्ड संख्या 40 नई बस्ती से पार्षद देशदीपक यादव ने शनिवार को बिना किसी साक्ष्य के नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की। पार्षद ने कहा कि नगर आयुक्त अनुसूचित जाति (एसटी) है। इसलिए उनके साथ असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया है। इसके साथ ही पार्षद देश दीपक यादव नगर निगम द्वारा पॉलिथीन के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान बाधा उत्पन्न करते हैं। बल्कि टीम को धमकाते हैं कि मैं पार्षद हूं इस क्षेत्र में कोई पॉलिथीन अभियान नहीं चलेगा। थाना प्रभारी उत्तर कुलदीप दीक्षित ने बताया नगर निगम के प्रवर्तन दल के उप प्रभारी अशोक कुमार की तहरीर पर देशदीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन






किसी अधिकारी के खिलाफ पार्टी के पार्षद द्वारा सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करना गलत है। पूरे मामले से क्षेत्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया जाएगा। उनके दिशा निर्देशानुसार आगे कदम उठाया जाएगा। राकेश शंखवार, महानगर अध्यक्ष भाजपा फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed