फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Car riders made the couple victims of fraud

Firozabad News: कार सवारों ने दंपती को बनाया ठगी का शिकार

Tue, 27 Feb 2024 05:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 27 Feb 2024 05:15 PM IST
विज्ञापन
Car riders made the couple victims of fraud
शिकोहाबाद। रिश्तेदारी में जा रहे दंपती को कार सवार टप्पेबाजों ने ठगी का शिकार बनाया। कार सवार दंपती को मक्खनपुर चौराहे से पहले ही बहाना बनाकर उतारने के बाद फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना शिकोहाबाद पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

गंगानगर निवासी चोब सिंह राठौर (65) अपनी पत्नी सावित्री देवी के साथ मंगलवार सुबह 11 बजे फिरोजाबाद में अपने रिश्तेदारों के यहां धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वह एटा रोड पर खड़े हुए थे, उसी दौरान वहां नीले रंग की कार आकर रुकी। कार सवारों ने उनसे फिरोजाबाद का रास्ता पूछने के बाद उन्हें भी अपने साथ कार में बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद कार सवारों ने दंपती को पार्सल में कार के लगे होने का हवाला देते हुए उनसे 3100 रुपये की नकदी और अंगूठी को एक लिफाफे में रखवा लिया। इसके बाद दंपती को दूसरा लिफाफा थमा दिया। जैसे ही चोब सिंह को लिफाफा देखकर अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ, तो वह शोर करने लगे। जिस पर कार सवारों ने मक्खनपुर चौराहे के पास दंपती को कार से उतार दिया और फिरोजाबाद की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर चोब सिंह के पुत्र बृजेश राठौर एवं मक्खनपुर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पीड़ित दंपती के पुत्र ने थाना शिकोहाबाद में घटना की तहरीर दी है। एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई करते हुए जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed