फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   car collided with oncoming vehicle on expressway in Firozabad jija and brother in law died

UP: एक्सप्रेसवे पर आगे जा रहे वाहन से टकराई कार, जीजा-साले की मौत... भाई की हलात नाजुक; शादी समारोह में जा रहे

Mon, 08 Jul 2024 08:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Jul 2024 08:00 PM IST
सार

एक्सप्रेसवे पर आगे जा रहे वाहन से कार टकरा गई। हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई। जबकि भाई की हलात नाजुक है। यह लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। 

विज्ञापन
car collided with oncoming vehicle on expressway in Firozabad jija and brother in law died
एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कार सवार एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गए। उनकी कार अनियंत्रित होने के बाद आगे जा रहे वाहन से टकराकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में कार सवार जीजा-साले की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल का उपचार चल रहा है। वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए नोएडा से इटावा जा रहे थ। 

विज्ञापन


हादसा सोमवार की तड़के करीब 5:30 बजे नगला खंगर थाना क्षेत्र के किमी संख्या 61 के पास हुआ। इटावा के ऊसराहार निवासी मंजेश (25) अपने भाई अनुराग के साथ नोएडा से अर्टिगा कार से इटावा आ रहा था। वह जीजा के चचेरे भाई विवेक की शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था। इसकी 11 जुलाई की शादी है। 
विज्ञापन


कार को विकास (22) निवासी रोपनपूर कुर्रा मैनपुरी (मंजेश का जीजा) चला रहा था। किमी संख्या 61 के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। इसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस घटना में कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर थाना नगला खंगर पुलिस एवं यूपीडा की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिसने घायलों को तत्काल ही उपचार के लिए सैफई पीजीआई में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर नगला खंगर विनय मिश्रा ने बताया कि मंजेश और उसका बहनोई विकास ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि अनुराग का अभी उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed