फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Car caught fire after hitting someone

Firozabad News: टक्कर मारकर भाग रही कार में लगी आग

Thu, 17 Jul 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 17 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Car caught fire after hitting someone
नारखी इलाके में धू-धूकर जलती कार से उठता धूुएं का गुबार।  - फोटो : नारखी इलाके में धू-धूकर जलती कार से उठता धूुएं का गुबार।
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी क्षेत्र में बलेनो कार को टक्कर मारकर भाग रही ब्रीजा कार अनियंत्रित होकर खेतों में घुस गई। जिससे कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार सवार मौके से फरार हो गए। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। लेकिन जब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन

कोतवाली एटा के जीटी रोड निवासी अभिषेक अपनी बलेनो कार से टूंडला की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आई एक ब्रीजा कार ने उसकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक कार को नारखी की ओर भगाकर ले जाने लगा। तभी बछगांव चौकी के समीप पीछा कर रही बलेनो कार की टक्कर से ब्रीजा कार कच्च रास्ते पर खेतों में जा घुसी। इसके बाद ब्रीजा कार में आग लग गई। आग लगते ही चालक उतरकर फरार हो गया। कार धूं-धूंकर जलने लगी। सूचना पर फायर विभाग की टीम व थाना पुलिस मौके पर आ गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कि दोनों में से किस कार ने पहले टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed