फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Car and canter collide with auto, driver dies

Firozabad News: कार और कैंटर ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक की मौत

Wed, 09 Oct 2024 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 09 Oct 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Car and canter collide with auto, driver dies
शिकोहाबाद। सवारियों को लेकर शिकोहाबाद की ओर आ रहे ऑटो में रूपसपुर के पास पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण ऑटो अनियंत्रित हो गया। इतने में कार के बराबर से गुजरे कैंटर ने भी ऑटो को चपेट में ले लिया। हादसे में ऑटो सवार सात यात्री घायल हो गए। जबकि ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने ऑटो चालक के शव को पोस्टमार्टम एवं घायलों को उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन

रूपसपुर के पास यह हादसा दोपहर 12:30 बजे के करीब हुआ। एक ऑटो सवारियों को लेकर फिरोजाबाद से शिकोहाबाद की ओर आ रहा था। ऑटो में रामहेत (50) निवासी जावरी थाना खैरगढ़, गीता देवी (55) निवासी न्यू रामगढ़ थाना उत्तर अपनी नातिन गुंजन (12) पुत्री इंद्रजीत, सूरज कुमार (42) निवासी एटा चौराहा हीरा नगर थाना शिकोहाबाद, वीरेंद्रपाल सिंह (54) निवासी आनंद नगर अरांव रोड थाना सिरसागंज, लवकुश (15) पुत्र सियाराम निवासी आसफाबाद थाना रसूलपुर एवं एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक सवार था। ऑटो को चालक शमशाद (44) निवासी कटरा मीरा चला रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ऑटो में लगभग 12 यात्री सवार थे। ऑटो जब रूपसपुर के पास पहुंचा। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे वह अनियंत्रित हो गया। तभी कार के बराबर से होकर गुजर रहे कैंटर ने भी ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलटकर दूर जा गिरा। ऑटो में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसा होने के बाद कैंटर चालक मौके से भाग गया। जबकि कार एवं ऑटो क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि उपरोक्त सभी लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं पुलिस मक्खनपुर एवं शिकोहाबाद थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने सभी घायलों को उपचार के लिए तत्काल ही जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल यात्रियों को मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ऑटो चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है।






कार चालक मौके से भाग निकला

हादसा इतना जबरदस्त था कि सड़क पर ऑटो में सवार यात्री खून से लथपथ हालत में पड़े हुए थे। हादसे के बाद कार चालक भी कार को मौके पर छोड़कर भाग निकला। इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में भी काफी गुस्सा था। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की कतार लगी रही।







ऑटो में क्षमता से अधिक थीं सवारियां

हादसे में घायल हुए एक यात्री ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में बताया कि ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी हुई थीं। ऑटो में करीबन 12 सवारियां थीं। हादसा होने पर सात लोग घायल हो गए। जबकि ऑटो चालक की मौत हुई है।




रूपसपुर के पास एक कार ने ऑटो में टक्कर मारी थी। इस घटना में एक अज्ञात समेत कुल सात लोग घायल हुए हैं। जबकि ऑटो चालक की मौत हुई है।



अखिलेश भदौरिया, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed