फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Candle March staking out opposition

कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध

Thu, 17 Mar 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 17 Mar 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Candle March staking out opposition
सराफा व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला
सराफा व्यापारियों ने केंद्र सरकार के उत्पाद शुल्क के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। सराफा व्यापारी दीपा का चौराहा के समीप एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। वहीं व्यापार मंडल द्वारा समर्थन में बंद पूरी तरह विफल रहा।
विज्ञापन


 सराफा कमेटी के अध्यक्ष रिंकू लवानियां के नेतृत्व में सराफा व्यापारी दीपा का चौराहे पर एकत्रित हुए। वहां सराफा कारोबारियों ने उत्पाद शुल्क के विरोध में केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही मुख्य बाजार में कैंडल मार्च निकाला। अध्यक्ष ने कहा कि सराफा कारोबारी अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। कारोबारियों की समस्या का समाधान होने तक सराफा कारोबारी आंदोलन करते रहेंगे।
विज्ञापन


वहीं  गुरुवार को व्यापार मंडल ने भी बाजार बंदी का ऐलान किया था लेकिन वह पूरी तरह फ्लाप रहा। कैंडल मार्च में अरविंद गुप्ता, राजीव गुप्ता, दिनेश श्रोत्रिय, अंशुल गुप्ता, प्रवीन पाठक, सतीश गोयल, यूनिस खान, विवेक जैन, प्रदीप बघेल, पवन सिकरवार, प्रवीन चंद्र जैन, प्रिंस जैन, जयप्रकाश वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed