फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Candidate not decided, BJP played election office

Firozabad News: प्रत्याशी तय नहीं, भाजपा ने खेल दिया चुनाव कार्यालय

Mon, 05 Feb 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 05 Feb 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Candidate not decided, BJP played election office
फिरोजाबाद। सपा ने प्रत्याशी घोषित किया तो भाजपा ने प्रत्याशी भले ही घोषित नहीं किया, लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए कार्यालय की स्थापना करके चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी। लोकसभा प्रभारी शिवशंकर शर्मा ने कहा कि यह कार्यालय पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता में नवीन ऊर्जा का संचार करेगा। भाजपा ने लोकसभा चुनाव की गतिविधियों को जिले में तेज करने का निर्णय लिया है। सोमवार को रसीदपुर कनैटा स्थित पार्टी कार्यालय पर ही मंत्रोच्चारण के साथ लोकसभा चुनाव कार्यालय की स्थापना हवन पूजन करके की गई। लोकसभा प्रभारी शिव शंकर शर्मा ने कहा कि पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बल, उत्साह व समर्पण से फिर से केंद्र में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप ने कहा कि पार्टी को ऊर्जावान कार्यकर्ता सक्रिय है। महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि चुनाव में पूरी टीम जुटेगी। बूथों पर प्रवास व शक्ति केंद्रों पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

महापौर कामिनी राठौर ,पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी ,लोकसभा संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता व वरिष्ठ भाजपा नेता नानक चंद्र अग्रवाल ने संबोधन में अबकी बार चार सौ पार का नारा दिया। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी, हरिओम यादव, ओम प्रकाश वर्मा, सुमन चतुर्वेदी, आनंद अग्रवाल, शिवमोहन श्रोतीय, सुनील शर्मा, राजीव गुप्ता चेयरमैन, शशि कला यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed