{"_id":"68fcd068d9681860350ac872","slug":"cancer-stricken-farmer-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-a-goods-train-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-159231-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कैंसर पीड़ित किसान ने मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कैंसर पीड़ित किसान ने मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान
Sat, 25 Oct 2025 06:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 25 Oct 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
- शिकोहाबाद के डीएफएसीसी कॉरिडोर पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। बीमारी से तंग आकर किसान ने फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची शिकोहाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
शनिवार दोपहर एक किसान ने फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक पर आकर मालगाड़ी के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर अनुज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने शव को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी में मृतक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर शव की शिनाख्त गजेंद्र सिंह (54) निवासी खुरदासपुर जसराना के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर आ गए। जिन्होंने पुलिस को जानकारी दी है कि किसान कैंसर बीमारी से ग्रसित था। बीमारी से तंग आकर वह शनिवार सुबह घर से निकल आया था। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि परिजन के अनुसार बीमारी से तंग आकर किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है।