फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cancer Day Today: Waiting for Cancer Unit to Open in Special Zone

कैंसर दिवस आज: विशेष सुहागनगरी में कैंसर यूनिट खुलने का इंतजार

Wed, 03 Feb 2021 07:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Cancer Day Today: Waiting for Cancer Unit to Open in Special Zone
फिरोजाबाद। चार फरवरी को कैंसर दिवस है। सुहागनगरी में कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं। यहां न जांच की सुविधा है और न ही इलाज की। सामाजिक संगठन ही कैंसर रोगियों की मदद के लिए आगे आते हैं। कई मरीज तो इलाज समय से न मिलने पर जिंदगी से जंग हार जाते हैं। जनपद में कैंसर यूनिट स्थापित करने के लिए प्रयास हुए हैं लेकिन अभी योजना स्वीकृत ही नहीं हुई है। मरीज और तीमारदार सुहागनगरी में कैंसर यूनिट खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में हर साल 300 से 400 नए कैंसर के रोगी मिलते हैं। सुहागनगरी में जांच सुविधा न होने के कारण कैंसर का पता लगने में देरी हो जाती है और कैंसर रोग गंभीरवस्था में पहुंचने पर मरीज के प्राण भी चले जाते हैं। शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया है। यहां तक कि कैंसर यूनिट के लिए दिनेश चंद्र चैरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से अपनी जमीन भी उपलब्ध कराने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को दिया है। मरीजों को ग्वालियर और मुंबई आदि शहरों में इलाज के लिए जाना पडता है।
विज्ञापन

कैंसर यूनिट के लिए शासन में लगातार पैरवी की जा रही है। जलेसर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज में कैंसर यूनिट के लिए शासन प्रस्ताव भेजा है। विधानसभा और आश्वासन समिति की बैठक में भी यह विषय उठाया गया है। शासन ने यहां कैंसर यूनिट की जरूरत को स्वीकार कर लिया है। यूनिट भी जल्द बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष असीजा - भाजपा विधायक
800 मरीजों की कर चुके हैं मदद
समाजसेवी निर्भय गुप्ता ने कैंसर रोगियों के इलाज के लिए सद्भावना सोसायटी की स्थापना की थी। यह कैंसर रोगियों को टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में इलाज कराने में मदद करते हैं। साथ ही मुंबई में रहने और खाने का इंतजाम भी कराते हैं। करीब 800 लोगों की मदद कर चुके हैं।
हर साल लगाते हैं कैंप
समाजसेवी राहुल जैन सिटीजन अपने पिता की स्मृति में दिनेश चंद्र जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से पिछले साल से कैंसर शिविर लगा रहे हैं। हर कैंप में तीन सौ रोगी आते हैं। उन्होंने बताया कि कैंसर यूनिट की जनपद में बहुत आवश्यकता है।
एक माह में 40 से अधिक मरीज आ रहे
पूरे माह में 40 से अधिक मरीज ऐसे आते हैं, जिनको कैंसर होने की संभावना अधिक होती है। कैंसर किसी भी उम्र में हो सकता है। तंबाकू और सिगरेट इसका मुख्य कारण है।

डा. मनोज चतुर्वेदी, ईएनटी
महिलाओं में बढ़ रहे कैंसर के मामले
माह में 60 से 70 मरीज में कैंसर के संभावित लक्षण होते हैं। हमारे पास अधिकतर बच्चेदानी में कैंसर की मरीज आती हैं। महिलाओं में यह आम बात हो गई है। सजग रहने के लिए 30 साल की उम्र के बाद हर छह माह में जांच कराएं।
डॉ. पूनम अग्रवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed