फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Campaign to vaccinate war against Corona started, camps set up at 125 places

कोरोना से जंग को टीकाकरण का महाअभियान शुरु, 125 स्थानों पर लगाए कैंप

Mon, 21 Jun 2021 10:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Campaign to vaccinate war against Corona started, camps set up at 125 places
लेबर कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में कोरोना बैक्सीन लगवाने के लिये कतार में खड़ी महिलायें और - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना से जंग को स्वास्थ्य विभाग ने महाअभियान की शुरुआत सोमवार से की है। जनपद से 125 स्थानों पर कैंप लगाकर 3839 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। नगर निगम के 70 वार्डों में टीकाकरण कराए गए। डीएम चंद्र विजय सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भी कोरोना टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शहर के कारखानों और 70 वार्डों सहित 83 स्थानों पर टीकाकरण कैंप लगाए। शेष कैंप का आयोजन देहात क्षेत्रों में किया गया। पंकज ग्लास वर्क्स राजा का ताल पर कोरोना टीकाकरण कैंप लगाया गया। डीएम चंद्रविजय सिंह एवं सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने नगर निगम के वार्ड संख्या चार भीम नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर चेतना स्थल में लगाए वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण किया। टीकाकरण कम मिलने नाराजगी जताई। डीएम ने वार्ड नंबर-37 इस्लामिया इंटर कॉलेज के वैक्सीनेशन केंद्र का भी निरीक्षण किया। दोपहर 1:30 बजे तक 84 लोगों का टीकाकरण का कार्य पूर्ण हो चुका था। डीएम ने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अभियंताओं को अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर वैक्सीनेशन कार्य की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से जारी रखने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गढैया में दोपहर 12 बजे तक नहीं पहुंची वैक्सीन
फिरोजाबाद। महाअभियान के तहत मोहल्ला गढैया में कोरोना टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जाना था। क्षेत्रीय निवासी कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक केंद्र पर वैक्सीन नहीं पहुंची थी। लोग टीकाकरण कराने का इंतजार करते रहे। वार्ड नंबर 23 के पार्षद मोहित अग्रवाल ने कहा कि टीकाकरण कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। मगर दोपहर तक कैंप में वैक्सीन नहीं पहुंची। सीएमओ ने कहा कि हम पता लगा रहे हैं कि किन कारणों से वैक्सीन नहीं लगी। लापरवाही होगी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed