फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   byepass bamba vechicle will not running

आज से बंबा बाईपास पर नहीं दौड़ेंगे वाहन

Thu, 02 Apr 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Thu, 02 Apr 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
 शुक्रवार सुबह से आसफाबाद से उसायनी की ओर जाने वाले हल्के भारी वाहनों का
विज्ञापन
प्रवेश वर्जित कर दिया जाएगा। यह निर्णय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गुरुवार को हुए हादसे के बाद लिया है। इसके साथ ही डीएम ने पीडब्लूडी विभाग को गुरुवार रात से ही निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं आगरा और शिकोहाबाद से आने वाले वाहनों को नेशनल हाइवे से गुजारा जाएगा


जर्जर हालत में पड़े बाईपास मार्ग पर आए दिन होने वाले हादसों ने पुलिस प्रशासन के साथ आम जनता की नींद गायब कर दी थी। पिछले आठ दिनों में एक बालक सहित महिला की मौत के ।बाद रोड की हालत को लेकर आक्रोशित हुए लोगों ने दो बार मार्ग जाम कर निर्माण की मांग की थी। इसके चलते जनपद की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई थी। बुधवार को हुए हादसे के बाद एसडीएम रविंद्र कुमार मांदड ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालते हुए रोड के बारे में डीएम विजय किरन आनंद को अवगत कराया था।



इसके बाद डीएम विजय किरन आनंद और एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बैठक कर समस्या का निदान निकाल लिया। एएसपी उदय शंकर सिंह का कहना है कि डीएम के आदेश पर पीडब्लूडी विभाग द्वारा गुरुवार रात से बाईपास मार्ग पर निमार्ण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके साथ ही शुक्रवार सुबह से आगरा और शिकोहाबाद से आने वाले वाहनों को नेशनल हाइवे से होकर गुजारा जाएगा। दस दिनों तक निर्माण कार्य जारी रहने तक आसफाबाद, नैनी ग्लास चौराहा, जाटवपुरी, नगला बरी, सुभाष तिराहा, सुहाग नगर चौराहा और नगला भाऊ के साथ मीरा चौराहा और राजा का ताल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।


इससे यातायात बाधित न होने के साथ ही हादसों को रोका जा सके। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन केसी यादव ने कहा कि बंबा बाईपास का ढाई किलोमीटर लंबा खराब क्षेत्र को बनाने में दस दिन लगेंगे। तीन अप्रैल से काम शुरू होगा और 13 अप्रैल तक पूर्ण होगा। इस दौरान बाईपास पर आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed