{"_id":"68165a27d69c8ca5480cfdde","slug":"by-becoming-a-fake-son-he-got-land-worth-crores-registered-in-his-name-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-147616-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नकली बेटा बनकर कर डाले करोड़ों की जमीन के बैनामे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नकली बेटा बनकर कर डाले करोड़ों की जमीन के बैनामे
Sat, 03 May 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 03 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
पीडित सुनहरीलाल के मामले की जांच करते अधिकारी
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। सिरसागंज क्षेत्र के ब्लॉक मदनपुर के ग्राम अफजलपुर इमलिया में एक किसान ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसका फर्जी बेटा बनकर हाईवे के किनारे की करोड़ों की जमीन का फर्जी बैनामा कर दिया। जब मामले की जानकारी खेत स्वामी को हुई तो उससे जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। जिलाधिकारी के आदेश के बाद मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों की समिति का गठन किया है।
मामला थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव अफजलपुर इमलिया का है। पीडि़त सुनहरी लाल के पास सिरसागंज में हाईवे किनारे साड़े तीन बीघा जमीन का एक हिस्सा है। 1997 में एक बीघा जमीन का बैनामा होराम सिंह को कर दिया। 1998 में होराम सिंह ने अपनी पत्नी संजू देवी के नाम बैनाम कर दिया। 2012 में संजू देवी ने अपना बैनामा रामश्री निवासी राई सिरसागंज के नाम कर दिया। जिसके बाद से ये बैनामा रामश्री के नाम से चल रहा था। लेकिन उसमे नया मोढ़ तब आया जब गांव के ही युवक ने सुनहरी लाल का बेटा बनकर फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए और 2021 में सुनहरी लाल की करोड़ो रुपये की साढ़े तीन बीघा जमीन का बैनामा कई लोगो को कर दिया। सुनहरी लाल ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। जिसके बाद डीएम ने मामले को गंभीरता से देखते हुए मदनपुर बीडीओ सिद्वार्थ मिश्र का जांच सौंपी। बीडीओ द्वारा एडीओ पंचायत संजीव चतुर्वेदी, एडीओ आईएसबी राजेश कुमार, सचिव विजय की तीन सदस्यीय टीम गठित कर गांव नगला महाराम के पंचायत घर में खुली बैठक करने का आदेश दिया।
सुनहरी लाल बोले - मेरी दो बेटियां है फिर बेटा कहां से आया
पीडित सुनहरी लाल ने कहा कि मेरे कोई बेटा नहीं था सिर्फ मेरी दो बेटी थी जिनकी मेंने शादी कर दी थी और मेरे पिताजी की 1994 में मौत हो गई थी उस समय कोई भी डेथ सर्टिफिकेट नहीं बनते थे। लेकिन रंजीत द्वारा मेरे पिताजी का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट लगाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर मेरी ही जमीन को बेच दिया।