फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   But do not be so improved traffic system plan

प्लान तो बहुत बने लेकिन नहीं सुधरी ट्रैफिक व्यवस्था 

Fri, 29 Jul 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 29 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
But do not be so improved traffic system plan
गांधी पार्क में जाम की स्थिति रही
एक बार फिर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए प्रशासन ने माथापच्ची शुरू कर दी है। जिलाधिकारी राजेश प्रकाश रोडमैप तैयार करा रहे हैं। जिले की पुलिस की मदद भी ली जा रही है। नगर निगम को काम पर लगा दिया गया है। अब नया फार्मूला क्या आता है? इसका इंतजार शहर के लोगों को है। अब तक यहां प्लान तो बहुत बने लेकिन यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका। 
विज्ञापन

शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए डीआईजी आगरा अजय मोहन शर्मा ने फीरोजाबाद के एसपी के पद पर रहते हुए पहल की प्लान पर पुलिस कार्रवाई करती तब तक उनका तबादला झांसी डीआईजी के पद पर हो गया। तत्कालीन नगर मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह ने जाम से निजात दिलाने अतिक्रमण हटाओ अभियान के साथ फुटपाथ खाली कराने के साथ ही नाले और नालियों के ऊपर किए गए स्थायी कब्जे को भी तुड़वा दिया था। उन्होंने जिस ट्रैक पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए काम शुरू किया उसका असर भी दिखने लगा था लेकिन तभी उनका तबादला मथुरा हो गया। ऐसे में उनका प्लान भी फाइलों में सिमट गया। 
विज्ञापन


यह थी डीआईजी की प्लानिंग
सुभाष तिराहा से सदर बाजार की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों का प्रवेश केवल गांधी पार्क तक था। जबकि बंबा चौराहा से कोटला रोड होते ही कोटला चुंगी तक आने वाले वाहनों का प्रवेश केवल दखल नाले तक था। वहीं रसूलपुर से आने वाले चार पहिया वाहनों के प्रवेश की अनुमति नालबंद पुलिस चौकी तक थी। ककरऊ कोठी से जलेसर रोड की ओर आने वाले भारी वाहनों के प्रवेश की अनुमति केवल झील की पुलिया तक थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी भी कर चुके है पहल
जाम से निजात दिलाने के लिए एसपी सिटी संजीव वाजपेयी भी पहल कर चुके है। उन्होंने सर्विस रोड पर खड़े होने वाले आटो के लिए सर्विस रोड पर बैरियर लगवा दिए थे। शिकोहाबाद की ओर जाने वाले परमिट वाहनों को जिला अस्पताल के सामने खड़ा करने की अनुमति दी थी लेकिन अधीनस्थों की ढिलाई ने इन प्लान को फेल कर दिया। 

- हाफ कालम सभी के फोटो हैं-
शहर के लोगों के यह है सुझाव 
वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू हो - डा. मयंक 
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े डा. मयंकराज भटनागर का सुझाव है कि प्रशासन ट्रैफिक की वन-वे व्यवस्था का सख्ती से पालन कराए। गलत साइड पर चलने वालों का बिना किसी दवाब के तत्काल चालान काटा जाए। ट्रैफिक सिग्नल का सख्ती से पालन होना चाहिए। बिना लाइसेंस के दस से 12 साल तक के बच्चे स्कूटी और बाइक चला रहे हैं इन पर अंकुश लगना चाहिए। 
नो एंट्री का सख्ती से पालन हो - अनिल मैनेजर 
व्यापार मंडल के महामंत्री अनिल मैनेजर का कहना है कि नो एंट्री का मतलब नो एंट्री होना चाहिए। बाजार में दिन के समय किसी भी तरह के चार पहिया वाहन के प्रवेश पर रोक लगे। कारों को भी रोका जाए। केवल स्कूल के वाहनों को छूट दी जाए। दुकानदारों ने फिर से फड़ बढ़ा लिए हैं इन्हे रोका जाए। 
सफाई वाहनों का समय निर्धारित करें - उमेश उपाध्याय 
चूड़ी व्यापारी उमेश उपाध्याय का कहना है कि सफाई वाहन तब निकलते हैं जब बाजार खुलने का समय होता है। इससे जाम की गंभीर समस्या बन जाती है। प्रशासन सफाई वाहनों का समय निर्धारित करे। बाजार खुलने से पहले सफाई हो जाए और कूड़े के ढेर उठ जाएं तो काफी अच्छा रहेगा। 
नियम तोड़ने पर कार्रवाई होनी चाहिए - नितेश अग्रवाल 
युवा समाजसेवी नितेश अग्रवाल जैन का कहना है कि हम लोगों को भी जागरूक होना पडेगा। अपने हाथ पर चले आगे निकलने की होड़ में वाहनों को ओवरटेक न करें इससे जाम नहीं लगेगा। लोगों को पहले ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाए। नियमों तोड़ने पर कार्रवाई होनी चाहिए तभी लोग यातायात नियमों का पालन करने के प्रति गंभीर होंगे। 


ऑटो चालकों की बैठक आज 
फीरोजाबाद। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया है ट्रैफिक नियम समझाने के लिए आटो चालकों की शुक्रवार को पालीवाल हॉल में  दोपहर तीन बजे बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed