फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Business Mahakumbh, oath taking ceremony will be held tomorrow

Firozabad News: व्यापारी महाकुंभ, शपथ ग्रहण समारोह कल होगा

Fri, 26 Dec 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 26 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Business Mahakumbh, oath taking ceremony will be held tomorrow
-व्यापारी महाकुंभ की जानकारी देते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। स्रोत स्वयं - फोटो : -व्यापारी महाकुंभ की जानकारी देते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि व्यापारी महाकुंभ एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 28 दिसंबर को 11 बजे से प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल की देखरेख में फिरोजाबाद क्लब में आयोजित होगा। इसमें व्यापार मंडल महानगर की निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण होगी।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पदाधिकारी पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के निर्देशन में महानगर की टीम के साथ-साथ महिला व्यापार मंडल,आईटी सेल की टीम,व्यापारी उद्योग मंच के साथ युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई टीम को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। इसमें केंद्रीय एवं प्रांतीय मंत्री के साथ-साथ जिले के जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल 27 दिसंबर की शाम को छह बजे टूंडला टोल पर आएंगे। सभी व्यापारियों से टूंडला टोल पर पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वार्ता के दौरान युवा जिलाध्यक्ष दुष्यंत यादव, रमाशंकर यादव दादा, दिलीप दीक्षित, नरेश पंजाबी, स्वतंत्र गुप्ता, संजय शर्मा, सुभाष यादव, अनिल गुप्ता, सुशील जाट, रवि यादव, आकृति सहयोगी, रेनू कुशवाहा, बबिता शर्मा, रामगोपाल बजाज, मुन्नालाल गोला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed