फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Business leader files death threat case against BJP councillor

Firozabad News: व्यापारी नेता ने भाजपा पार्षद पर जान से मारने की धमकी का मामला कराया दर्ज

Sun, 07 Dec 2025 10:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 07 Dec 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Business leader files death threat case against BJP councillor
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने पर व्यापारी नेता ने ली थी न्यायालय की शरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। न्यायालय के आदेश पर भाजपा पार्षद के विरूद्ध थाना उत्तर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस मामले में व्यापार मंडल नेता ने पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने के बाद न्यायालय में वाद दायर किया था।
व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा और वार्ड 49 के पार्षद प्रमोद राजौरिया के खिलाफ लंबे समय से चल रहीं टशन अब सतह पर आ गई है। हनुमान गंज निवासी अंबेश शर्मा द्वारा पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक पार्षद प्रमोद राजौरिया पर पूर्व में भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमा विचाराधीन हैं। बेहद संकुचित गली में एक मकान के बाहर जबरन सीढ़ी निकालने का विरोध के कारण निगम पार्षद ने उन्हें रास्ते में रोक जान से मारने की धमकी दीं। थाना पुलिस द्वारा इस मामले में समुचित कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी उत्तर अंजीश कुमार ने कहा कि न्यायालय के आदेश निगम पार्षद प्रमोद राजौरिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। विवेचना के दौरान तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



व्यापारी नेता अंबेश शर्मा द्वारा निजी प्रतिद्वंदिता के कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। वे वार्ड में हो रहे विकास कार्यों में बेवजह रोड़ा अटकाने का काम कर रहे हैं। जांच में स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद राजौरिया, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed