फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bus driver and operator accused of beating

बस चालक एवं परिचालक पर लगाया पिटाई करने का आरोप

Fri, 20 May 2022 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bus driver and operator accused of beating
जसराना। थाना जसराना क्षेत्र के बाईपास चौराहे पर वाहन में अपने रिश्तेदारों को बैठाना एक युवक को भारी पड़ गया। बस के चालक एवं परिचालक ने उनको बुरी तरह से पीट दिया। कोतवाली पहुंचे पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वहीं थाना जसराना के गांव भादऊ के मजरा डेरा बंजारा में सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद के दौरान मारपीट हो गई।
विज्ञापन

मैनपुरी के थाना दन्नाहार लालपुर सगौनी निवासी संजीव अपनी बहन शोभादेवी निवासी सुरैला बक्शीपुर थाना रिजोर एटा एवं अन्य रिश्तेदारों के साथ अपनी ईको कार से शादी समारोह में शामिल होने नगला कांस आया था। लौटते समय बाईपास चौराहे पर उनको रिश्तेदार मिल गए। आरोप है कि इस दौरान बस के चालक एवं परिचालक आ गए। कार में सवारियां न बैठाने की कहते हुए उनके साथ हाथापाई कर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव भादऊ के मजरा डेरा बंजारा निवासी महबूूूब की मीना सरकारी नल पर पानी भरने गई थी। तभी गांव के ही खैराती ने महिला को पानी भरने से रोक दिया। पानी भरने से रोकने में दोनों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान मीना के श्वसुर लक्षी भी पहुंच गए। वहीं दूसरे पक्ष से भी लोग पहुंच गए। इस दौरान हुई मारपीट में लक्षी के साथ उसकी पुत्रवधू मीना घायल हो गए। कोतवाली पहुंचे घायलों का पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में डाक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed