फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bullion traders were called upon to install CCTV

ज्वैलर्स के साथ बैठक कर पुलिस ने किया सीसीटीवी लगाने का आहवान

Tue, 06 Sep 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bullion traders were called upon to install CCTV
जसराना। सराफा व्यावयाइयों के साथ हो रही लूट एवं छिनैती की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए कोतवाली में सीओ ने ज्वैलर्स एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सीसीटीवी कैमरा लगवाने के साथ ही दुकानों पर सीओ एवं कोतवाल के नंबर अंकित कराने को कहा। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं को सुन उनके समाधान का भी वादा किया।
विज्ञापन

कोतवाली जसराना में क्षेत्राधिकारी अनिवेश कुमार सिंह ने ज्वैलर्स एवं व्यापारी नेताओं के साथ बैठक कर कहा कि ज्वैलर्स के साथ घटनाओं को देखते हुए सभी ज्वैलर्स अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाएं। सीसीटीवी की मदद से घटना को रोका जा सकता है। वहीं कोतवाल एवं सीओ का सरकारी नंबर भी दुकानों पर अंकित कराने को कहा। व्यापारियों ने कस्बा के मुख्य चौराहे पर ऑटो चालकों द्वारा किए गए कब्जे एवं घिरोर रोड पर होने वाले अतिक्रमण की शिकायत की। वहीं एटा रोड पर शराब के ठेकों पर शाम के समय आने वाले असमाजिक तत्वों के बारे में भी पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन

सीओ अनिवेश कुमार सिंह ने कहा सभी ज्वैलर्स चार दिन में अपनी-अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवा लें। बैठक के दौरान कोतवाल आजादपाल सिंह, अपराध निरीक्षक सारदेव सिंह, व्यापार मंडल के नवीन शिवहरे, अशोक गुप्ता, प्रवीन पवार, दीपक गुप्ता, राम वर्मा, प्रमोद वर्मा, मनोज वर्मा, सुनील वर्मा, रामौतार गुप्ता, अंबरीश पवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed