फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bull collides with Tejas Express, OHE wires get entangled in paint and broken

Firozabad News: तेजस एक्सप्रेस से टकराया सांड़, पेंटो में उलझकर टूटे ओएचई तार

Wed, 26 Jun 2024 06:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 26 Jun 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
Bull collides with Tejas Express, OHE wires get entangled in paint and broken
टूंडला। कानपुर रेलखंड पर बुधवार सुबह तेजस एक्सप्रेस से सांड़ टकरा गया। इसके चलते झटके से इंजन के पेंटो में ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तार फंसकर टूट गए। घटना के चलते करीब एक घंटे तक अप रेल मार्ग ठप रहा तथा वंदे भारत सहित एक कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

घटना बुधवार सुबह 11 बजे करीब की है। लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस अपनी तेज गति से पटरियों पर दौड़ रही थी। ट्रेन फिरोजाबाद-हिरनगांव रेलवे स्टेशनों के बीच पहुंची तभी अचानक ट्रैक पर सांड़ आ गया। चालक हॉर्न देते हुए उसे हटा पाता उससे पूर्व ही वह इंजन से टकरा गया। सांड़ से टकराने पर इंजन में लगे झटके के साथ ही पेंटो में ओएचई तार फंस गए, जिससे वह टूट गए।
विज्ञापन

चालक ने तत्काल घटना की जानकारी टूंडला नियंत्रण कक्ष को दी। अधिकारियों ने पीछे ही आ रहीं ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर खड़ा कराते हुए ओएचई विभाग की टीम को मौके पर भेजा। वहीं मृत सांड़ को इंजन से अलग कराया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने टूटे तारों को ठीक किया। तब करीब 12 बजे अप लाइन पर यातायात शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये ट्रेनें रहीं प्रभावित
तेजस एक्सप्रेस से सांड़ के टकराने के दौरान पेंटो व ओएचई तारों के टूटने से तेजस एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, कानपुर-टूंडला पैसेंजर, मालदा टाउन एक्सप्रेस, सियालदाह-बडोदरा स्पेशल ट्रेन, गुवाहाटी-अगरतला स्पेशल आदि ट्रेनें पिछले स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed