{"_id":"65269b04205f32620403c8f4","slug":"btech-student-commits-suicide-by-hanging-himself-in-firozabad-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: बीटेक छात्र ने फंदे पर लटककर दे दी जान, मथुरा से कर रहा था पढ़ाई; लौटकर आया था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: बीटेक छात्र ने फंदे पर लटककर दे दी जान, मथुरा से कर रहा था पढ़ाई; लौटकर आया था घर
Wed, 11 Oct 2023 07:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Oct 2023 07:09 PM IST
सार
फिरोजाबाद में बीटेक छात्र ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। वह मथुरा से पढ़ाई कर रहा था। कॉलेज से लौटकर घर आया था।
विज्ञापन
man demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुधवार को बीटेक छात्र ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। वह मथुरा से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। वह घर आया हुआ था। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया परिजन इसका कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के सरकारी आवास निवासी दीपक उर्फ बंटू (24) मथुरा से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता सरकारी कर्मचारी हैं। बुधवार को किसी बात से परेशान होकर दीपक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। उसने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: हवसी शिक्षक आठवीं की छात्रा को कमरे में ले गया फिर...चीखती हुई घर पहुंची मासूम; हकीकत सुन सन्न रह गए परिजन
विज्ञापन
घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई। जब वह काफी देर बाद भी कमरे से बाहर नहीं निकला। परिजनों ने कमरे के अंदर का नजारा देखा, तो उनके होश उड़ गए। दीपक का शव फंदे पर लटका हुआ था। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी आ गए। उन्होंने शव को फंदे से नीचे उतारा। इंस्पेक्टर हरवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि हमें इस तरह की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। बहरहाल पुलिस को मौके पर भेजकर जानकारी करवाई जा रही है।