फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BSP's assembly unit president-in-charges sent their resignations

Firozabad News: बसपा के विधानसभा इकाई अध्यक्ष प्रभारियों ने भेजा इस्तीफा

Mon, 10 Mar 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 10 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
BSP's assembly unit president-in-charges sent their resignations
फिरोजाबाद। बसपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार वरुण के इस्तीफे के बाद पार्टी में त्यागपत्र का सिलसिला थम नहीं रहा है। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा के साथ विधानसभा इकाई के प्रभारी और अध्यक्ष के साथ जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सोमवार को पार्टी सुप्रीमो मायावती को इस्तीफा भेज दिया है।बहुजन समाज पार्टी के पुराने नेता में पूर्व मंडल प्रभारी डाॅ. ज्ञान सिंह कई मंडलों एवं राज्यों के प्रभारी रहे हेमंत प्रताप सिंह व जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार वरुण को पार्टी से निकाले जाने के बाद पार्टी में इस्तीफे का दौर चल निकला है। हालत यह है कि जिला इकाई के पदाधिकारियों से लेकर विधानसभा के प्रभारी एवं अध्यक्ष सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

इनमें बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जसराना विधानसभा के प्रभारी चौधरी सालिग सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, टूंडला विधानसभा इकाई के अध्यक्ष नरेश कुमार गौतम, सिरसागंज विधानसभा इकाई के अध्यक्ष धर्वेंद्र सिंह, जिला सचिव सुधीर कुमार सिंह, बीवीएफ के जिलाध्यक्ष जेआर निगम, जिला कार्यकारिणी सदस्य नाहर सिंह उर्फ भोला, शिकोहाबाद विधानसभा इकाई के अध्यक्ष डाॅ. हरी सिंह एवं फिरोजाबाद विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिजीत सिंह, जीतू जाटव, हितेंद्र सिंह उर्फ जीतू चौधरी, रमेश दिवाकर, फिरोजाबाद विधानसभा के प्रभारी शम्मी भाई अब्बासी, फिरोजाबाद विधानसभा इकाई के अध्यक्ष सुरेश चंद्र सोनी ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष को संबोधित त्यागपत्र भेजा है।
विज्ञापन

बसपा के जिला प्रभारी अनिल भाटिया ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो ने जिला एवं विधानसभा इकाइयों को भंग कर दिया है। इस्तीफा देना गलत है, शीघ्र ही विधानसभा में इकाइयों का गठन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बसपा की जिला एवं विधानसभा इकाइयों का होगा गठन
फिरोजाबाद। बसपा के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर एवं पूर्व एमएलसी भीमराव आंबेडकर ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो के निर्देशन में 15 मार्च को कांशीराम की जयंती आगरा में मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन में जल्द ही पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जाएंगी। वह सोमवार को कोटला चुंगी चौराहा स्थित आडिटोरियम में बैठक को संबोधित कर रहे थे। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव पार्टी पूरी दमदारी से लड़ेगी। पार्टी को मजबूत करने के लिए जिला तथा विधानसभा कमेटी का शीघ्र गठन किया जाएगा। जिला प्रभारी अनिल भाटिया ने भी विचार व्यक्त किए। भीम आर्मी से आए अंशुल, आकाश, योगेश जाटव को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। चंद्रप्रकाश जैन, सुरेंद्र बर्द्धन, डाॅ. बारेलाल, साबिर कुरैशी, श्यामवीर बघेल, श्योराज जीवन वाल्मीकि, संदीप कुमार स्वर्णकार, प्रमोद भारतीय, डाॅ. जितेंद्र बघेल, सूरज किरन सच्चिदानंद, राहुल गौतम, आलोक, उपेंद्र, प्रकाश निगम, जीतू जाटव, योगेश, शेखर प्रताप सिंह भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed