{"_id":"fa55efe14f28813bb047fe79587f895c","slug":"bsp-will-show-the-strength-of-workers-shed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने ताकत दिखाएगी बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने ताकत दिखाएगी बसपा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 17 Dec 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव की दस्तक के बाद अब बसपा तैयारियों में जुट गई है। जिले में सिरसागंज से बसपा चुनावी समर का आगाज करेगी। सिरसागंज की रैली से बसपा का चुनावी शंखनाद और प्रत्याशी की घोषणा होगी। कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने बसपा अपनी ताकत का अहसास कराएगी।
गुरुवार को मंडल कोआर्डिनेटर योगेश प्रताप सिंह बघेल के मंडल कार्यालय पर बसपा नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ता सम्मेलन की रणनीति तैयार की गई। जोन स्तरीय नेताओं ने आयोजन को लेकर मंथन किया और सिरसागंज से चुनावी शंखनाद की बात कही। आगरा मंडल के जोन कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर को बसपा सिरसागंज के गिरधारी इंटर कालेज में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करेगी। सम्मेलन के मंच से सिरसागंज विधान सभा के प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर जिले की हर विधान सभा में कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे और बसपा 2017 के लिए अपनी ताकत दिखाएगी। जोन कोआर्डिनेटर डा. ज्ञानसिंह ने बताया कि सम्मेलन में बीस हजार लोगों की भीड़ का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी सुनील कुमार चित्तौड़ होंगे। योगेश प्रताप ने बताया कि कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं। जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह, ज्योत्सना बघेल, त्रिलोक कुशवाहा, टीटू प्रधान, लोकेश बाबू, सत्यप्रकाश, सुरजीत कुमार, अनिल गौतम, वारिश अली, त्रिलोक चंद्र कुशवाहा, संजीव शर्मा मौजूद रहे।