फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BSP made Anil and Vikram Singh district in-charge

Firozabad News: बसपा ने अनिल और विक्रम सिंह को बनाया जिला प्रभारी

Thu, 27 Feb 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 27 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
BSP made Anil and Vikram Singh district in-charge
फिरोजाबाद। बहुजन समाज पार्टी ने मंडल कोआर्डिनेट डाॅ. ज्ञान सिंह को पार्टी से निकालने के बाद पार्टी के अन्य नेताओं के कद को घटाने का काम किया है। बसपा के आगरा मंडल प्रभारी अनिल भाटिया को अब जिला प्रभारी बनाया गया है। मंडल एवं जिला स्तर पर भी बदलाव होने के संकेत दिए हैं। बसपा संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देशन में संगठन में काफी बदलाव किया जा रहा है। पार्टी के आगरा मंडल प्रभारी रहे अनिल भाटिया को फिरोजाबाद जिला प्रभारी बनाया गया है। उनके अलावा जिला प्रभारी का काम आगरा के विक्रम सिंह भी संभालेंगे। इसके साथ ही पांच विधानसभाओं में से तीन विधानसभा के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। टूंडला विधानसभा में यादुवेंद्र सिंह एवं हितेंद्र सिंह उर्फ जीतू चौधरी,जसराना विधानसभा के प्रभारी सालिग सिंह,रमेश दिवाकर एवं फिरोजाबाद विधानसभा के प्रभारी शम्मी भाई अब्बासी एवं हरजीत सिंह रॉकी को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed