{"_id":"668ae9faa0ab7d76710f0d74","slug":"bsp-declared-district-and-assembly-unit-presidents-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-128447-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बसपा ने जिला एवं विधानसभा इकाई के अध्यक्ष किए घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बसपा ने जिला एवं विधानसभा इकाई के अध्यक्ष किए घोषित
Mon, 08 Jul 2024 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने जिला इकाई का फिर से गठन किया है। जिलाध्यक्ष की कमान ब्रजेश कुमार वरुण को सौंपी है। जिला इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा के साथ जिले की पांचों विधानसभा क्षत्र के प्रभारियों एवं अध्यक्ष की घोषणा की गई।
आगरा-अलीगढ़, बरेली मंडल के सेक्टर इंचार्ज हेमन्त प्रताप सिंह, गोरेलाल जाटव, सूरज सिंह, फारूक अहमद राणा, आगरा मंडल प्रभारी विजय सिंह, प्रताप सिंह बघेल, संतोष आनंद, रवींद्र पारस की सहमति से जिला इकाई का गठन किया है। जिला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला महासचिव श्यौराज जीवन वाल्मीकि, जिला सचिव अमित भारती, खजांची शम्मी भाई एवं जिला कार्यकारणी सदस्य मानिकचंद्र सत्यार्थी, नाहर सिंह उर्फ भोला को बनाया है। बहुजन वाॅलिंटियर फोर्स के जिला संयोजक सुधीर कुमार, वामसेफ के बी कुमार होंगे। इसके साथ डाॅ. ज्ञान सिंह, बबलू सिंह गोल्डी राठौर को जिला प्रभारी बनाया है। टूंडला विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नरेश गौतम, प्रभारी यादवेंद्र सिंह, जयवीर सिंह होंगे। जसराना विधानसभा अध्यक्ष अरविंद फौजी, प्रभारी चौधरी सालिग सिंह, विजयपाल सिंह, फिरोजाबाद विधानसभा के अध्यक्ष हरजीत सिंह रॉकी, प्रभारी डॉ. रोशन लाल गौतम, सुशील जाटव, शिकोहाबाद विधानसभा के अध्यक्ष डाॅ. हरी सिंह, प्रभारी सोनू भारती, स्वामी प्रसाद को बनाया है। वहीं सिरसागंज विधानसभा के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, प्रभारी अनिल गौतम, राकेश बाबू को बनाया है। बसपा ने जिला इकाई के साथ सभी पांचों विधानसभा की इकाई गठित कर दी है। जबकि महानगर इकाई का गठन अभी नहीं किया है।