{"_id":"8c2ab4145039e19f938f7552917306fc","slug":"bsp-by-the-resolution-the-robust-booth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपाइयों ने लिया संकल्प, बूथ करें मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपाइयों ने लिया संकल्प, बूथ करें मजबूत
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 27 Jul 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। बसपा के जोन कोआर्डिनेटर एवं एमएलसी सुनील चित्तौड़ ने मुस्लिम समाज के सम्मेलन में संगठन मजबूूती पर जोर दिया। साफ कहा कि बूथ जीतेंगे तो हमारा प्रत्याशी जीतेगा। तभी मुख्यमंत्री पद हमारे पास होगा। कांग्रेस, भाजपा ने कभी अल्पसंख्यकों का हित नहीं किया। आज बुलेट ट्रेन व स्मार्ट सिटी बनाने के वादे हो रहे हैं जरूरत दिल्ली में लाइन किनारे रहने वाले गरीबों के आवास बनाने की है।
उन्होंने हाशिम पैलेस में आयोजित मुस्लिम समाज के बूथ स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मुस्लिम समाज के लिए उर्दू फारसी विश्वविद्यालय की स्थापना कराई। केंद्र में वर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। भाजपा झूठे वादे करती है। बुलेट ट्रेन एवं स्मार्ट सिटी बनाने का दावा करने वाली भाजपा को देश की राजधानी दिल्ली में रेलवे लाइन के ही किनारे रहने वाले लाखों गरीबों का कोई ध्यान ही नहीं है। भाजपा दलितों, गरीबों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों की हितैषी नहीं हो सकती। हमें वोट के अधिकार को पहचानना होगा। बसपा प्रत्याशी के रूप में खालिद नसीर को 2017 में जिताने का आह्वान किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह व संचालन मंडल कोआर्डिनेटर डा. ज्ञान सिंह ने किया। मंडल कोआर्डिनेटर योगेश प्रताप सिंह बघेल, खालिद नसीर, जितेंद्र निमेष, लोकेश कुमार, आसिफ नसीर, मुशीर भाई, अनिल कुमार डब्बू, मोनू जाटव, टीटू प्रधान, साबिर कुरैशी, शहबाज भाई, आरिफ भाई थे।