{"_id":"68c287601d0d3dbb4509b836","slug":"bsf-personnel-allegedly-harassed-sister-in-law-pressured-for-illicit-relationship-2025-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: छोटे भाई की पत्नी पर फिदा हुआ बीएसएफ का जवान...रात में कर डाली ऐसी हरकत, शर्म से पानी-पानी पूरा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छोटे भाई की पत्नी पर फिदा हुआ बीएसएफ का जवान...रात में कर डाली ऐसी हरकत, शर्म से पानी-पानी पूरा परिवार
Thu, 11 Sep 2025 01:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:55 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। छुट्टी पर घर आया बीएसएफ का जवान छोटे भाई की पत्नी पर इस कदर फिदा हो गया, कि वो रिश्तों की मर्यादा तक भूल गया। रात में उसने छोटे भाई की पत्नी से गंदी हरकत की। बड़े भाई की इस करतूत से पति ही नहीं, पूरे परिवार की शर्म से आंखें झुकी हुई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में बीएसएफ में तैनात एक युवक पर उसके छोटे भाई ने पत्नी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि उसके साथ अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डाला गया। पीड़िता के पति के विरोध पर उसको जान से मारने की धमकी दी है। शिकोहाबाद थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला युवक पत्नी संग लगभग आठ माह पूर्व शिकोहाबाद आ गया था। शिकोहाबाद के एक गांव में युवक का बड़ा भाई रहता है। वह बीएसएफ में तैनात है। पीड़ित युवक का आरोप है कि जब वह अपनी पत्नी के साथ गांव में बड़े भाई के साथ रहने लगा, तो छुट्टी से लौटने के बाद उसके भाई की नीयत बदल गई। आरोप है कि आरोपी फौजी पत्नी पर गलत नजर रखने लगा। आए दिन उस पर अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव एवं अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित की पत्नी के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने लगा। विवाहिता ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। जब पीड़ित ने अपने बड़े भाई से इस संबंध में बात की, तो आरोप है कि आरोपी ने अपने छोटे भाई को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। बड़े भाई की हरकतों से तंग आकर पीड़ित वापस खैरगढ़ अपने गांव लौट गया है। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद शिकोहाबाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।