{"_id":"6687d7111cc165b6740cad12","slug":"bsc-student-died-due-to-electric-shock-from-cooler-in-firozabad-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कूलर में उतरे करंट से बीएससी के छात्र की मौत, चारपाई बिछाने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कूलर में उतरे करंट से बीएससी के छात्र की मौत, चारपाई बिछाने के दौरान हुआ हादसा
Fri, 05 Jul 2024 05:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:13 PM IST
सार
सुहागनगरी में कूलर में उतरे करंट से बीएससी के छात्र की मौत की मौत हो गई। चारपाई बिछाने के दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
करंट से बीएससी छात्र की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में घर में चारपाई बिछाने के दौरान युवक को अचानक कूलर से करंट लग गया। इससे वह अचेत हो गया। उसे परिजन ने उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव दखिनारा की है। गांव निवासी कृष्णकांत (22) बीएससी का छात्र था। शुक्रवार सुबह सात बजे करीब वह घर में चारपाई बिछा रहा था। तभी अचानक घर में रखे हुए कूलर के संपर्क में वह आ गया। उससे उसको करंट लग गया। करंट लगने के चलते वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने जब उसे जमीन पर बेहोश पड़ा देखा, तो उनके होश उड़ गए। परिजन ने उसे उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां चिकित्सक ने उसे स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन जिंदा होने की उम्मीद में उसे ट्रॉमा सेन्टर फिरोजाबाद लेकर पहुंचे। यहां भी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके चलते परिजन शव को लेकर गांव आ गए। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन