{"_id":"6695610c0e99e203f5098163","slug":"bsa-office-surrounded-mass-resignation-given-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-129053-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बीएसए कार्यालय घेरा, दिया सामूहिक इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बीएसए कार्यालय घेरा, दिया सामूहिक इस्तीफा
Mon, 15 Jul 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सोमवार को सड़क पर उतरकर हजारों शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। स्कूल से निकलकर शिक्षकों ने दबरई पर पैदल मार्च निकालकर बीएसए कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। साथ ही ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था वापस लेने की मांग की है। जिला मुख्यालय पर भी ज्ञापन सौंपा गया। वहीं संकुल शिक्षकों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है। सोमवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दोपहर करीब 2:30 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षक बीएसए कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष डाॅ. शौर्यदेवमणि, महानगर नगर अध्यक्ष कल्पना राजौरिया, महामंत्री कमलकांत पालीवाल में नेतृत्व में दो हजार से अधिक शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय का घेराव किया। इससे पूर्व शिक्षकों ने दबरई के चारों ओर पैदल मार्च निकाला। शिक्षकों ने हुंकार भरी कि मांगें पूरी न होने तक टैबलेट से हाजिरी नहीं भरेंगे। कई घंटों शिक्षक बीएसए कार्यालय को घेरे रहे। बीएसए को ज्ञापन देकर शिक्षकों ने शासन की इस योजना का विरोध जताया। संचालन दिनेश राजा ने किया।
इधर, जिला मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक, राष्ट्रीय शैक्षिक, अटेवा, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक, बेसिक शिक्षक वेलफेयर, प्राथमिक शिक्षक संघ, एसीएसटी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, अनुदेशक शिक्षक और शिक्षामित्र शिक्षक संघ की ओर से शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले शिक्षक संगठनों ने एकजुटता दिखाई। इस दौरान संगठनों के जिलाध्यक्ष यतेंद्र यादव, रीता यादव, अबोध चतुर्वेदी, मंत्री आनंद श्रोत्रिय के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा।
अधिकारियों की तरह शिक्षकों को दी जाएं सुविधाएं
शिक्षकों ने कहा कि अधिकारियों की तरह ही शिक्षकों को सुविधाएं दी जाएं। द्वितीय शनिवार और अर्द्ध आकस्मिक अवकाश के अलावा पुरानी पेंशन बहाली, राज्य कर्मचारियों की तरह 31 उपार्जित अवकाश, निशुल्क चिकित्सा सुविधा समेत अन्य मांगें रखी हैं। अधिकारियों का कहना है कि मांग पूरा न होने तक ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था न लागू किया जाए।
विज्ञापन
शिक्षकों की ये हैं मांग-पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
-पदोन्नति की जाए।
-समायोजन किया जाए।
-30 ईएल दिया जाए।
-अर्द्ध दिवस का आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया जाए।
-गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त किया जाए।
-मध्याह्न भोजन के संचालन से दूर रखा जाए।
-- --
बीआरसी पर जमा किए इस्तीफे
फिरोजाबाद। टैबलेट से ऑनलाइन हाजिरी का विरोध शिक्षकों को रास नहीं आ रहा है। इसके विरोध में फिरोजाबाद ब्लाॅक के 10 संकुल शिक्षकों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। शिक्षक बीआरसी पर अपना इस्तीफा जमा करा गए। न्याय पंचायत दीदामई से नरेंद्र कुमार, सैंगई से बबलेश कुमार, अलीनगर कैंजरा से देवेंद्र कुमार, सैंगई से अतुल कुमार, नरेश तिवारी शामिल रही। वहीं, मनीषा रानी, अनूप चतुर्वेदी, हरीशंकर, दिनेश कुमार सहित आदि संकुल शिक्षक शामिल रहे। वहीं मदनपुर ब्लॉक के 46 शिक्षकों ने इस्तीफा दिए। इस्तीफा देने वाले कुल शिक्षकों की संख्या 56 हो गई है।