फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   brother-in-law shot his jija due to dispute with his wife In Firozabad his condition critical

UP News: पत्नी से चल रहा विवाद... सालों ने बहनोई को मारी गोली; हालत नाजुक, आरोपी पुलिस हिरासत में

Sun, 21 Jul 2024 07:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Jul 2024 07:59 PM IST
सार

फिरोजाबाद में युवक का पत्नी से विवाद चल रहा है। सालों ने बहनोई को गोली मार दी। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
brother-in-law shot his jija due to dispute with his wife In Firozabad his condition critical
गोली मारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में उत्तर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद में युवक को गोली मार दी। गोली उसके हाथ में जा लगी। परिजन ने आनन-फानन में उसे सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया है। वहीं घायल का आरोप है कि उसके सालों ने उस पर गोलियां चलाई हैं। पुलिस उसके दोनों सालों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


झील की पुलिया इंद्रपुरी निवासी श्याम कुमार को शनिवार की रात घर के बाहर कुछ लोगों ने गोली मार दी। गोली उसके हाथ में लग गई। वह जमीन पर गिर गया। परिजन उसे आनन-फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। श्याम ने बताया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। इसका बदला लेने के लिए उसके साले धनपाल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गोली मारी गई है। 
विज्ञापन


लाइट न आने पर वह घर के बाहर बैठा था, तभी उस पर हमला किया गया है। रात होने के कारण निशाना चूक गया। सरकारी ट्रामा सेंटर से उसे आगरा रेफर कर दिया। मामले की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल के अलावा उसके परिजन से पूछताछ की है। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि उसके दोनों सालों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। मामला फिलहाल संदिग्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत पर छूटा है श्याम

श्याम का उसकी पत्नी नीलम से पिछले तीन साल से विवाद चला आ रहा है। पत्नी द्वारा उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। जिसमें उसे जेल भेज दिया था। जिसके बाद उसके परिजन ने उसकी जमानत करा ली थी। श्याम जमानत पर बाहर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed