फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Brother-in-law entered the house and beat up brother-in-law's father and brother.

Firozabad News: साले ने जीजा के पिता एवं भाई को घर में घुसकर पीटा

Fri, 31 Oct 2025 07:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 31 Oct 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law entered the house and beat up brother-in-law's father and brother.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद। पारिवारिक विवाद में साले ने अपने साथियों के साथ जीजा के घर पर हमला कर दिया। जीजा के पिता एवं भाई के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। आरोपियों के खिलाफ नगला खंगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

थाना नगला खंगर क्षेत्र के अंतर्गत गांव बलीपुर निवासी उपदेश कुमार का आरोप है कि बीती 30 अक्तूबर की रात साढ़े आठ बजे करीब उसका साला सौरभ उसके घर आया। साले के साथ उसके साथी टिल्ला निवासी सूरजपुर सिरसागंज, विश्वेसर सिंह एवं अर्जुन सिंह निवासी सौरामगढ़ी थाना मटसैना भी मौजूद थे। उक्त सभी आरोपी घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने अकारण ही घर में घुसकर पीड़ित के पिता अरविंद कुमार एवं भाई अर्पित कुमार को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने नगला खंगर थाने में साले एवं अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed