{"_id":"63c42d199525da5f105a7005","slug":"brother-in-law-angry-over-widow-second-marriage-so-woman-and-her-husband-beating-with-sticks-in-firozabad-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: विधवा की दूसरी शादी से नाराज हुए जेठ-जेठानी, महिला व उसके पति को लाठी-डंडों से पीट पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: विधवा की दूसरी शादी से नाराज हुए जेठ-जेठानी, महिला व उसके पति को लाठी-डंडों से पीट पीटकर किया घायल
Sun, 15 Jan 2023 10:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:13 PM IST
सार
फिरोजाबाद में विधवा की शादी से उसके जेठ-जेठानी इतने आक्रोशित हो गए कि घर में घुसकर उसे व उसके पति को लाठी डंडों से पीट पीटकर घायल कर लिया। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मारपीट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : गूगल
विस्तार
फिरोजाबाद में एक विधवा ने बच्चों की परवरिश के लिए दूसरी शादी कर ली। इस पर जेठ और जेठानी नाराज हो गए। दोनों ने पीड़िता और उसके दूसरे पति को लाठी-डंडों से पीट पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा जर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मामला कुसमरा थाना क्षेत्र के गुलरियापुर गांव का है। गांव निवासी उर्मिला देवी के पति गिरंद सिंह की तीन वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। पति की मौत के विधवा ने बच्चों की परवरिश का ध्यान रखते हुए पति के मौसेरे भाई ज्ञान सिंह के साथ दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन
यह बात उसके जेठ नरेंद्र सिंह और जेठानी धूपश्री को नागवार गुजरी। दोनों इस बात से बेहद नाराज होकर उर्मिला को प्रताड़ित करते आ रहे हैं। एक जनवरी को जेठ और जेठानी घर आए और उसे व पति ज्ञान सिंह को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। पाड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन