{"_id":"9a71d903132c7a0b797a6b2ed4c8237c","slug":"broken-by-crop-farmers-own-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल की बर्बादी पर किसान ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल की बर्बादी पर किसान ने तोड़ा दम
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। खेतों में बर्बाद हो रही मिर्च व बाजरे की फसल को देख एक किसान की सदमा लगने से मौत हो गई।
थाना नारखी के गांव रतौली निवासी किशनपाल (53) पुत्र नाथूराम ने पट्टे पर खेत लेकर करीब पांच बीघा खेत में मिर्च की पौध लगाई थी। इसके साथ ही कुछ बाजरे की फसल बोई थी। बरसात न होने से बाजरे की फसल सूख चली थी तो मिर्च की फसल को वह किसी तरह बचाने का प्रयास कर रहा था। पिछले दिनों क्षेत्र में हाईटेंशन तार कट गए तो ट्यूबवेल से भी उसे पानी नहीं मिला। इससे मिर्च की फसल बर्बाद हो रही थी। शनिवार सायं पांच बजे करीब किशनपाल मजदूरों के साथ खेतों पर काम कर रहे थे। मिर्च की फसल की हालत देखकर उहें दिल का दौरा पड़ गया। परिवारीजन उन्हें उपचार को ले जाते उससे पूर्व ही उनकी मौत हो गई। पत्नी पुष्पा ने बताया कि मिर्च की पौध लगाने के लिए ब्याज पर रुपये लिए थे। मृतक ने अपने पीछे नरेश (12), नरेंद्र (5), मोहित (3) व दो साल की बेटी प्रिया को रोते बिलखते छोड़ा है।