फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Broken by crop farmers own

फसल की बर्बादी पर किसान ने तोड़ा दम

Sat, 19 Sep 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 19 Sep 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Broken by crop farmers own
टूंडला। खेतों में बर्बाद हो रही मिर्च व बाजरे की फसल को देख एक किसान की सदमा लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना नारखी के गांव रतौली निवासी किशनपाल (53) पुत्र नाथूराम ने पट्टे पर खेत लेकर करीब पांच बीघा खेत में मिर्च की पौध लगाई थी। इसके साथ ही कुछ बाजरे की फसल बोई थी। बरसात न होने से बाजरे की फसल सूख चली थी तो मिर्च की फसल को वह किसी तरह बचाने का प्रयास कर रहा था। पिछले दिनों क्षेत्र में हाईटेंशन तार कट गए तो ट्यूबवेल से भी उसे पानी नहीं मिला। इससे मिर्च की फसल बर्बाद हो रही थी। शनिवार सायं पांच बजे करीब किशनपाल मजदूरों के साथ खेतों पर काम कर रहे थे। मिर्च की फसल की हालत देखकर उहें दिल का दौरा पड़ गया। परिवारीजन उन्हें उपचार को ले जाते उससे पूर्व ही उनकी मौत हो गई। पत्नी पुष्पा ने बताया कि मिर्च की पौध लगाने के लिए ब्याज पर रुपये लिए  थे। मृतक ने अपने पीछे नरेश (12), नरेंद्र (5), मोहित (3) व दो साल की बेटी प्रिया को रोते बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed