फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bring back Munsifi, Sangharsh Samiti submitted memorandum to SDM

Firozabad News: मुंसिफी वापस लाओ संघर्ष समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 19 Dec 2022 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bring back Munsifi, Sangharsh Samiti submitted memorandum to SDM
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद रेवेन्यू बार एसोसिएशन और मुंसिफी वापस लाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में राज्यपाल और मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में मुंसिफी के निर्माण कार्य कराने और फिरोजाबाद से शिकोहाबाद लाने की मांग की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि नगर में लगभग 170 वर्ष पूर्व मुंसिफी (सिविल न्यायालय) का निर्माण हुआ था। जहां पर जिले की तीन तहसीलों शिकोहाबाद, जसराना और सिरसागंज की जनता को स्थानीय स्तर पर सस्ता सुलभ और शीघ्र न्याय मिल रहा था। लेकिन 19 जनवरी 2004 को उक्त मुंसिफी, सिविल न्यायालय की 165 वर्ष पुरानी इमारत के स्थान पर नई इमारत बनने तक अस्थायी तौर पर जनपद न्यायालय शिफ्ट कर दी गई। जो शिकोहाबाद के नाम से ही चल रही है। नई इमारत के निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है। करीब 5 वर्ष पूर्व रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं और जनता को आश्वस्त दिया गया था कि मुंसिफी की नई इमारत के निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं और शीघ्र निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। अधिवक्ताओं ने मांग की कि शीघ्र मुंसिफी की नई बिल्डिंग बने और मुंसिफी की सभी अदालतें पूर्ववत नगर में संचालित हों।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में रेवेन्यू बार एसोसिएशन और संघर्ष समिति के संयोजक अशोक यादव एडवोकेट, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामबाबू यादव एडवोकेट, सचिव दिनेश यादव, वेदप्रकाश यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, बलवीर सिंह चौहान, शिव कुमार शर्मा, दिनेश सिंह, कृष्णपाल सिंह, महेश चंद्र कुलश्रेष्ठ, अश्वनी यादव, अवनीश, सुनील कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed