फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Breaking the theft of millions of locks

सुहाग नगर में ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Fri, 30 Jan 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 30 Jan 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
 गुरुवार रात बदमाशों ने भीमनगर स्थित पेंट विक्रेता अजय जाटव के मकान के
विज्ञापन
ताले तोड़ दिए। बदमाश लाखों की नकदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित को देर रात हो सकी, जब वह शादी समारोह से भाग लेकर परिवार के साथ लौटे।


अजय जाटव का भीमनगर स्थित मैन रोड पर दुमंजिला मकान है। मकान के नीचे बनी दुकानों में वह पेंट का थोक का कारोबार करते हैं। गुरुवार को अजय के फुफेरे भाई डा. डीपी सिंह की बेटी दीक्षा का शादी समारोह कोटला चुंगी स्थित एक मैरिज होम में था। घर का ताला लगा कर वह परिवारीजनों के साथ वह मैरिज होम चले गए। रात करीब दो बजे अजय घर लौटा तो मकान के ताले टूटे थे। उन्होंने शोरगुल किया तो आसपास के लोग पहुंच गए।


 सूचना पर पुलिस आ गई। अजय ने बताया कि चोर तीन लाख रुपये की नकदी, पांच किलो चांदी और 30 तोले सोने के आभूषण ले गए हैं। चोरी गए माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। थानाध्यक्ष दक्षिण का कहना है कि चोरों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed