फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Break on Sahalag for 53 days, Shehnai will resonate only on Phulera Dauj

53 दिन के लिए सहालग पर ब्रेक, सिर्फ फुलैरा दौज पर गूंजेगी शहनाई

Tue, 22 Feb 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Break on Sahalag for 53 days, Shehnai will resonate only on Phulera Dauj
फिरोजाबाद। अब बैंडबाजों की गूंज फिलहाल नहीं सुनाई देगी। क्योंकि 53 दिन के लिए सहालग खत्म हो गए हैं। 23 फरवरी को गुरु गृह अस्त हो रहे हैं। हालांकि चार मार्च को फुलेरा दौज के अनबूझे मुहूर्त में शादियां होंगी। इसके बाद अप्रैल माह में 15 तारीख से सहालग शुरू होंगे।
विज्ञापन

23 फरवरी से 26 मार्च तक गुरुतारा अस्त हो जाएगा। 14 मार्च से 14 अप्रैल तक मीन खरमास रहेगा। इसके कारण वैवाहिक कार्यक्रम नहीं होंगे। बाद में 15 अप्रैल से विवाह मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर के महंत अनूप शास्त्री ने बताया कि लड़की के गुरू और लड़के के सूर्य-चंद्रमा के ज्योतिषीय गणित के आधार पर विवाह निकाले जाते हैं। इसमें खास ध्यान यह रखना पड़ता है कि विवाह वाले दिन चंद्रमा शुभ होना चाहिए।
विज्ञापन

चंद्रमा नेष्ट (खराब) होने वाले दिन विवाह नहीं निकलते हैं। उन्होंने बताया कि चार मार्च को फुलेरा दौज होने के कारण इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है। इस दिन बड़ी संख्या में शादियां होती हैं। हालांकि शादी के लिए सहालग का सीजन 15 अप्रैल से शुरू होंगे जो मई, जून, जुलाई तक चलेंगे। इसके बाद नवंबर-दिसंबर माह में सहालग शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed