फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Brand ambassadors appointed to improve sanitation

Firozabad News: सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए बनाए गए ब्रांड एंबेसडर

Wed, 24 Sep 2025 07:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 24 Sep 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Brand ambassadors appointed to improve sanitation
ब्रांड एंबेसडरों को सम्मानित करते अतिथि। स्त्रोत संवाद
- पालिकाध्यक्षा ने सभी वार्डों में तैनात किये, एसडीएम ने दिए प्रमाणपत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शिकोहाबाद नगरपालिका ने एक नई और सराहनीय पहल की है। पालिकाध्यक्षा रानी गुप्ता ने हर वार्ड के लिए एक स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है, जिन्हें अपने-अपने वार्ड की सफाई व्यवस्था की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान 15 स्वच्छता चैंपियन भी बनाए गए हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एसडीएम विकल्प ने पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता और ईओ सुरेंद्र प्रताप के इस प्रयास की सराहना की। सभी ब्रांड एंबेसडरों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, पिछले साल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पालिका के विभिन्न विभागों के प्रभारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन आशुतोष वर्मा ने किया। इस दौरान राजीव गुप्ता, वरुण सिंघल, पूर्व मंत्री विवेक अग्रवाल, ठा. अश्वनी सिंह सहित कई प्रमुख लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन





ये बने स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर
विपिन गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, कुलदीप सिंह, अश्वनी सिंह, आकाश यादव, सीए विकास गुप्ता, आनंद यादव, डॉ. संजीव माथुर, विक्रम यादव, नंदनी यादव, चंद्रप्रकाश राठौर, रोहित शाह, अतुल गुप्ता, राजेश गुप्ता, नीता धनगर, ब्रज किशोर, सद्दाम, सुनील सक्सेना और आशा भट्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed