फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Brainstorm by the Congress to victory in 2017

2017 में विजय के लिए कांग्रेसियों ने किया मंथन

Tue, 09 Jun 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 09 Jun 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
Brainstorm by the Congress to victory in 2017
जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव जुबैर खान ने कहा कि हमें आपसी गुटबंदी त्याग कर पार्टी की नीतियों को जनता के बीच पहुंचाना है। जनहित के लिए लड़ाई लड़नी है। पार्टी में बदलाव आ चुका है, संघर्षशील कार्यकर्ता को आगे बढ़ाया जा रहा है। जो लोग घरों, दफ्तरों में एसी में बैठकर फोटो की राजनीति करते थे, पार्टी उन्हें कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।  2017 चुनाव में विजय के लिए एकजुटता का आह्वान किया।
विज्ञापन

 विधायक बंशीलाल पहाड़िया ने कहा कि नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, सिवाय विदेश यात्राओं व परिधान बदलने के उन्होंने कुछ नहीं किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव ने कहा कि देश का किसान मर रहा है। प्रधानमंत्री विदेशों के सैर-सपाटों में व्यस्त हैं। कहीं मोदी जी ड्रम बजा रहे हैं, कहीं बांसुरी बजा रहे हैं। प्रदेश सचिव महेश रावत, आदित्य यादव ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से हमारे देश की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्नि लगा है। जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने का भरोसा दिलाते हुए ब्लॉकों में दो प्रभारियों की नियुक्ति की। बैठक में हाजी सईद पटेल, श्यामसुन्दर शर्मा, डा. बीएस गौतम, धर्मसिंह यादव एड., रामनिवास यादव, गौरव यादव, राजेश शर्मा, महेन्द्र तैलंग, शशांक जैन, गोपाल शर्मा, नवनीत शुक्ला, कन्हैया गुप्ता, सतीश चन्द्र अग्रवाल, राजेन्द्र वशिष्ठ मौजूद थे।
विज्ञापन


निष्क्रिय पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज
बैठक के बाद पदाधिकारियों के बीच संगठन की संरचना को लेकर अलग चर्चा भी हुई। इसमें कांग्रेस  जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि पार्टी में निष्क्रिय और सक्रिय न रहने वाले पदाधिकारी और कार्यकर्ता हटाए जाएंगे। ऐसे लोगों की सूची बनाकर संगठन और आला कमान को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed