फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Brahmakumaris given mantra of happyness, celebrated festival

ब्रह्मकुमारी ने दिया खुशी का मंत्र, मनाया उत्सव

Tue, 20 Sep 2016 01:04 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Tue, 20 Sep 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Brahmakumaris given mantra of happyness, celebrated festival
ब्रह्माकुमारी ने दिया खुशी का मंत्र, मनाया उत्सव - फोटो : Amar Ujala
जैन कालेज के मैदान पर तनाव मुक्ति शिविर का आयोजन
विज्ञापन


पीड़ी जैन कालेज के मैदान पर ब्रह्मकुमारी प्रजापिता ईश्वरी विश्वविद्यालय की ओर से तनाव मुक्ति शिविर लगाया गया है। ब्रह्मकुमारी पूनम बहन ने शिविर के दूसरे दिन साधकों को खुश रहने के नुस्खे बताए। उन्होंने कहा कि हमें यह अमूल्य जीवन एक लक्ष्य के साथ जीना चाहिए। क्योंकि जो लोग एक मकसद के साथ हैं वो अधिक समय तक जीवित रहते हैं। समारोह में गुब्बारे उड़ाकर सभी ने अपनी खुशी का इजहार किया, धूमधाम से खुशियों का महोत्सव मनाया।
उन्होंने बताया कि खुशी जैसा खजाना नहीं। खुशी जैसी खुराक नहीं। खुशी जैसी दवा नहीं। गीता में भी कहा है मन खुश रहने से भी दु:ख दूर हो जाते हैं। जिसका मन खुश रहता है उसकी बुद्धि शांत व स्थिर रहती है। खुशी परमात्मा के द्वारा दिया गया उपहार है। इच्छुक व्यक्ति इसे नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन लाखों रुपये देकर भी इसे खरीदा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

खुश रहने के नुस्खे बताते हुए तनाव मुक्ति विशेषज्ञा पूनम ने कहा कि खुश रहने के लिए सदैव वर्तमान में जीए। तनाव का सबसे बड़ा कारण ही है कि अक्सर करके मनुष्य या तो भूतकाल में जीता है या भविष्य की चिंता में रहता है। वर्तमान में कम जीते हैं। अन्त में सभी साधकों से खुश रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल, पवन अग्रवाल, नानक चन्द्र अग्रवाल, डा. प्रभास्कर राय, जीके शर्मा, चन्द्र प्रकाश शर्मा, राकेश गोयल, रवि शर्मा आदि रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed