फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   boy hang death

संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगने से युवक की मौत

Mon, 16 Dec 2019 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
boy hang death
अंशुल - मृतक का फाइल फोटो - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/फरिहा। थाना फरिहा क्षेत्र के शिवारा पिलख्तर में संदिग्ध परिस्थिति में फांसी से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि उसका पत्नी से कुछ अनबन चल रही थी।
विज्ञापन

थाना फरिहा के शिवारा निवासी अंशुल (22) पुत्र महेशचंद्र यादव शनिवार की शाम को घर के कमरे में पंखे पर फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। बेटा काफी देर तक बाहर नहीं आया तो मां मायादेवी ने कमरे में झांककर देखा तो बेटा फंदे से लटका हुआ था। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने अंशुल को फंदे से उतरा और नीचे डॉक्टर के पास ले गए। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत होने की जानकारी होने पर एसएचओ फरिहा जीपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

अंशुल की शादी दो वर्ष पूर्व थाना एका के नगला अजीत निवासी प्रीती देवी के साथ हुई थी। उसके एक वर्ष का बेटा देव भी है। उसके पिता महेशचंद्र ट्रक चलाने का काम करता है। दो छोटे भाई संदीप एवं राजीव बाहर हलवाई का काम करते हैं। घर पर अंशुल एवं मां ही थे। उसकी पत्नी एवं बेटा मायके में थे। बताते हैं कि अंशुल की पत्नी से कुछ अनबन रहती थी। इधर, थाना प्रभारी निरीक्षक फरिहा जीपी सिंह का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed